वनवासी से राजमहल तक
ज्वाला- नृपेन्द्र शर्मा
Flydreams Publication एक प्रयोगशील प्रकाशन संस्थान है। यहाँ से विभिन्न विषयों पर आधारित कृतियाँ प्रकाशित हो रही हैं। Flydreams Publication 'किताबें जरा हटकर' शीर्षक के अन्तर्गत कुछ फतांसी और बच्चों के लिए किताबें प्रकाशित कर रहा है। ऐसी ही एक किताब है नृपेन्द्र शर्मा जी द्वारा लिखित- ज्वाला।
जैसा की उक्त कथन से विदित होता है, 'ज्वाला' में प्रेम, वीरता और युद्ध का मिश्रण है। लेकिन यह प्रेम और युद्ध किस में है, किसलिए है इसका पूर्ण रोमांच तो उपन्यास पढने पर लिया जा सकता है।