Showing posts with label संजय काले. Show all posts
Showing posts with label संजय काले. Show all posts

Sunday, 30 June 2019

211. हादसा- संजय काले

एक हादसा जिंदगी बदल सकता है।
हादसा- संजय काले, मराठी से अनुवादित

हादसा संजय काले जी द्वारा रचित मराठी उपन्यास 'कधीतरी अचानक' का हिन्दी अनुवाद है। संजय काले जी का नाम मेरे किए तो नया है, इसी नयेपन की वजह से यह उपन्यास पढा।

        हादसा एक ऐसे कुछ ऐसे लोगों की कहानी है जो एक कम्पनी में सहकर्मी, दोस्त और पड़ोसी भी हैं। इनकी जिंदगी में कुछ ऐसे हादसे होते हैं जो इनकी जिंदगी को बदल कर रख देते हैं। क्या यह मात्र हादसे हैं या किसी के गहरे षड्यंत्र, खैर यह प्रश्न तो उपन्यास पढने पर ही हल होगा।
www.svnlibrary.blogspot.in
सुबोध एक कम्पनी का प्रमुख है। अमेय, मकरंद और श्री धर उसी कम्पनी के कर्मचारी हैं।
सुबोध, अमेय का बॉस था। उनके बगलवाले बंगले में रहता था। दो घरों की कंपौड वॉल कॉमन थी।