जेम्स बॉण्ड का कारनामा
चाँद पर हंगामा- परशुराम शर्मा
हिंदी जासूसी उपन्यास साहित्य में परशुराम शर्मा जी एक प्रतिष्ठित नाम हैं। परशुराम शर्मा जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। लेखन, संगीत के साथ अभिनय में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। परशुराम शर्मा जी के विषय में यह भी कहा जाता है जब अधिकांश उपन्यासकार लेखक अपने स्थापित पात्रों या शृंखला से बाहर ही नहीं निकल पा रहे थे उस समय परशुराम शर्मा जी ने थ्रिलर उपन्यास लिखकर अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की थी। लेकिन कभी-कभी स्थापित लेखक को भी वक्त के साथ या प्रकाशक के आग्रह/ दबाव के चलते कुछ ऐसे उपन्यास लिखने पड़ जाते हैं जो उनकी लेखनी से अलग होते हैं। ऐसा ही एक उपन्यास है 'चाँद पर हंगामा'। यह जेम्स बॉण्ड सीरीज का उपन्यास है।
