Showing posts with label रस्किन बाॅण्ड. Show all posts
Showing posts with label रस्किन बाॅण्ड. Show all posts

Monday, 25 October 2021

468. रस्टी के कारनामे- रस्कीन बाॅण्ड

नन्हें रस्टी की कुछ रोचक शरारतें
रस्टी के कारनामे- रस्कीन बाॅण्ड

रस्किन बॉण्ड का नाम बाल साहित्य में अद्वितीय स्थान रखता है। रस्किन बॉण्ड मूलतः अंग्रेजी के लेखक हैं। उनका साहित्य जितना अंग्रेजी में प्रसिद्ध है उतना ही लोकप्रिय हिंदी में भी है।
        रस्किन बॉण्ड का जितना साहित्य मैंने पढा है, उसमें मुख्य पात्र रस्टी नामक एक बच्चा होता है, या यूं‌ कह सकते हैं वह पात्र रस्किन बॉण्ड के बचपन का प्रतिनिधित्व करता है। 
      'रस्टी के कारनामे' रस्कीन बॉण्ड की कुछ चर्चित कहानियों का संकलन है। यह दो भागों में विभक्त है।
   प्रथम भाग 'केन काका' शीर्षक से है और द्वितीय भाग 'स्कूल से भागना' शीर्षक से है।
     प्रथम भाग में रस्टी, केन काका और दादी के जीवन के कुछ रोचक प्रसंग यहाँ दिये गये हैं। जिनमें मुख्य केन‌ काका के जीवन से संबंधित घटनाएं हैं। 

Friday, 8 May 2020

311. रस्किन बाॅण्ड की कहानियाँ- रस्किन बाॅण्ड

रस्किन बॉण्ड की पांच सुपरहिट कहानियाँ

      बच्चों के प्रिय लेखक के नाम से प्रसिद्ध रस्किन बाॅण्ड का एक कहानी संग्रह kindle app पर पढा। इस संग्रहित में कुल पांच कहानियाँ है, जो उनके पूर्व के संग्रहों से ली गयी हैं।

       जावा से पलायन इस संग्रह की प्रथम कहानी है। यह कहानी जावा पर जापान के आक्रमण के समय की है। जब जावा पर जापान ने आक्रमण किया तो लेखक अपने पिता के साथ जावा से पलायन कर गया। यह कहानी पलायन और पलायन के दौरान आयी कठिनाईयों और उनसे संघर्ष करते साहसी लोगों की कहानी है। कैसे जावा से समुद्री विमान में सफर किया, कैसे विमान डूबने के पश्चात्‌ जान बचायी और कैसे एक छोटी नाव में ज्यादा लोग समुद्र में भटकते हुए किनारे तक पहुंचे।
यह कहानी एक प्रेरणा भी देती है कि मुसीबत में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।