Showing posts with label सजल कुशवाहा. Show all posts
Showing posts with label सजल कुशवाहा. Show all posts

Wednesday, 27 October 2021

469. दिमाग की हत्या- सजल कुशवाहा

एक थ्रिलर उपन्यास
दिमाग की हत्या- सजल कुशवाहा
कुशवाहा कांत का भतीजा
Hindi Pulp Fiction में पचास के दशक में‌ कुशवाहा कांत जी का नाम सर्वाधिक चर्चित रहा है। जहाँ एक तरफ कुशवाहा कांत जी ने रोमांस धारा के उपन्यास लिखे वहीं लाल रेखा जैसा प्रसिद्ध क्रांतिकारी उपन्यास लिख कर वे अमर हो गये।
    कुशवाहा कांत जी के परिवार के अन्य सदस्य भी उपन्यास लेखन में सक्रिय रहे। कुशवाहा कांत जी की पत्नी रानी कुशवाहा के नाम से भी कुछ उपन्यास प्रकाशित हुये। कुशवाहा कांत जी के भाई जयंत कुशवाहा ने भी उपन्यास लिखे और फिर जयंत कुशवाहा के पुत्र सजल कुशवाहा ने भी उपन्यास लेखन में अपनी प्रतिभा दिखायी। 
      सजल कुशवाहा जी ने सामाजिक और जासूसी दोनों तरह के उपन्यास लिखे हैं। मैंने काफी समय पूर्व सजल कुशवाहा जी का उपन्यास 'मेरी हुई औरत' पढा था। लम्बे समय पश्चात उनका उपन्यास 'दिमाग की हत्या' पढा।
    अब चर्चा करते हैं उपन्यास 'दिमाग की हत्या' की। 

Monday, 10 June 2019

205. मरी हुई औरत- सजल कुशवाहा

एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री
एक मरी हुई औरत- सजल कुशवाहा
 कुशवाहा कांत के भ्राता जयंत कुशवाहा के ज्येष्ठ पुत्र का उपन्यास।

बहत्तर घण्टों में तीन हत्याएं, एक आत्महत्या, यह रहस्योद्घाटन कि पांच बरस पहले कपिल कुमार की मौत का वास्तविक कारण आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। वह घटनाएँ सामने आ चुकी थी और समस्त हत्याओं के लिए जिम्मेदारी व्यक्ति.... अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। (पृष्ठ-123)
      तो ये बात है उपन्यास 'मरी हुई औरत' की। जिसके मरने की खबर ने ऐसा हंगामा बरपाया की शहर हादसों का शहर हो गया। शहर में हत्याओं का दौर शुरु हो गया।
    तो आखिर ऐसा क्या था एक मरी हुई औरत में? इस प्रश्न का उत्तर तो खैर उपन्यास पढने पर ही मिलेगा।