Showing posts with label मंटो. Show all posts
Showing posts with label मंटो. Show all posts

Tuesday, 3 July 2018

127. सड़क के किनारे- सआदत हसन मंटो

मंटो की कहानियाँ.
-------------
              मंटो‌ का साहित्य क्षेत्र में एक विशेष नाम है। इनकी अधिकांश कहानियाँ समाज के वर्जित क्षेत्र का वर्णन करती हैं तो वहीं इनकी स्वतंत्रता संग्राम के समय हुये दंगों, जातिय हिंसा और औरत वर्ग पर बहुत अच्छा लिखा है।
   कहानी संग्रह के संपादक नूरनबी अब्बासी ने लिखा है "जीवन के प्रति मण्टो का कुछ विचित्र सा दृष्टिकोण था। वह इस समाज में रह कर इसकी गंदगी को देखते थे। उसका विरोध करते थे पर साथ ही इस समाज की जड़-जनता -से भी अलगाव पसंद था।"

       प्रस्तुत संग्रह में अधिकांश कहानियाँ स्त्री वर्ग को लेकर लिखी गयी हैं। पन्द्रह कहानियों में से दो-तीन कहानियाँ ही ऐसी हैं जो स्त्री वर्ग पर नहीं लिखी गयी।

सौ कैण्डल पाॅवर का बल्ब कहानी एक ऐसी औरत की कहानी है जो जिस्म का व्यापार तो करती है, चाहे उसकी मजबरी हो लेकिन वह अपना अस्तित्व खत्म करना चाहती।
  खुदफरेब कहानी तीन ऐसे दोस्तों की कथा है जिनके लिए स्त्री एक मन बहलाने की वस्तु है। तो वहीं बर्मी लड़की कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसका कोई घर -ठीकाना नहीं लेकिन वह अपनी आर्थिक स्थिति के लिए एक अजनबी लड़के को अपना दोस्त बना लेती है।

हालांकि इस संग्रह की ज्यादातर कहानियाँ मेरे सिर के उपर से गुजर गयी क्योंकि मंटो ने कोई कहानी कहने की बजाय मात्र कुछ घटनाओं का वर्णन किया है। अब वे घटनाएं कहानी बने या ना बने इससे लेखक का कोई अभिप्राय नहीं उन्होंने तो जैसा समाज देखा वैसा लिख दिया।  फिर भी कुछ कहानियाँ मन को छू लेती हैं।  ऐसी ही मन को छू लेने वाली कहानी है फ़ोभा बाई
     फ़ोबा बाई एक ऐसी औरत की कहानी है जो नृत्यांगना है लेकिन वह अपने बेटे को एक इज्जतदार जीवन देना चाहती है। इसलिए वह अपने पुत्र को अपने से अलग रखकर पढाती है, इस कहानी का अंत बहुत ही मार्मिक है। ऐसी ही एक और मार्मिक कथा है अल्ला दिता।
     एक मनुष्य वासना की दलदल में कैसे अपने रिश्ते भूल जाता है और कैसे एक औरत दूसरी औरत की दुश्मन हो जाती है इसका यथार्थ वर्णन अल्ला दिता कहानी में मिलता है।
    कहानी सड़क के किनारे एक मजबूर माँ की कथा जिसके लिए अपना बच्चा जान से भी प्यारा है, चाहे वह कुँवारी ही माँ बन जाये। वह कहती है - " मेरा जीवन नष्ट हो जायेगा?...हो...जाने दो......मेरी आत्मा का टुकड़ा मुझसे मत छीनों...तुम नहीं जानते यह कितना मूल्यवान है...यह मोती है जो मुझे उन क्षणों ने प्रदान किया है...।"
       
     संग्रह में कहानियाँ
1. सौ कैण्डल पाॅवर का बल्ब
2. खुदफरेब
3. बर्मी लड़की
4. खुशिया
5. फोभा बाई
6. बादशाहत का खात्मा
7. निक्की
8. शादी
9. महमूदा
10. शांति
11. राम खिलावन
12. औरत जात
13. अल्ला दिता
14. झूठी कहानी
15. सड़क के किनारे
-----------
पुस्तक- सड़क के किनारे (कहानी संग्रह)
लेखक- सआदत हसन‌ मंटो
प्रकाशक- नवयुग प्रकाशन- दिल्ली