Showing posts with label खुशी सैफी. Show all posts
Showing posts with label खुशी सैफी. Show all posts

Wednesday, 21 August 2019

217. कहानी तेरी मेरी- खुशी शैफी

खुशी की रंग बिरंगी दुनिया
कहानी तेरी मेरी- खुशी सैफी

खुशी सैफी द्वारा लिखित एक छोटा सा कहानी संग्रह पढा। इस संग्रह में कुल पांच कहानियाँ और पांचों कहानियाँ विविध रंग की है। कहानियों में कहीं कोई गम्भीर नहीं ये हल्की सी कहानियाँ सामान्य उस पाठक के लिए है जो मनोरंजन के साथ-साथ कुछ अच्छा भी पढना चाहता है। ये कहानियाँ हास्य के साथ-साथ वर्तमान समाज की कुछ विसंगतियों का भी चित्रण करती है।
www.svnlibrary.blogspot.in
     इस संग्रह की पहली कहानी है- '498A के शिकारी'। यह सलोनी नामक एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसके लिए शादी एक व्यापार है। लेकिन कभी-कभी सलोनी जैसे चालाक व्यापारी भी मात खा जाते हैं। ऐसा ही इस कहानी में दर्शाया गया है।
'498A के शिकारी' में जो चित्रित है ऐसी घटनाएं कई बार समाचार पत्रों में पढ़ने को मिल जाती है।
कहानी की एक पंक्ति मुझे अच्छी लगी।
बेटी का बाप कन्या दान करता है, ऊपर से दहेज़ का एक और बोझ डाल देना कहाँ का इंसाफ है” मिस्टर जोशी ने कहा।

Wednesday, 8 August 2018

132. जैक द क्लाक राइडर- खुशी सैफी

  एक नये संसार का रोमांचक सफर...
जैक- द क्लाॅक राइडर- खुशी सैफी, फतांसी‌ लघु बाल उपन्यास, रोचक।
---------------------------

हादसे अक्सर जिंदगियां बदल देते हैं और आज भी शायद ऐसा ही कुछ हो चुका था।(पृष्ठ-13)
प्रोफेसर कैन एक वैज्ञानिक हैं और वे अक्सर कुछ प्रयोग करते हैं, एक ऐसा ही प्रयोग उनकी जिंदगी को बदल देता है। एक दिन प्रोफेसर कैन रहस्यम तरीके से अपनी लैब में से गायब हो जाते हैं।