Monday, 25 April 2022

516. तफ्तीश - सबा खान, जेम्स हेडली चेइज

आठ कत्ल और एक सिरफिरा
तफ्तीश- जेम्स हेडली चेईज
अनुवाद-  सबा खान

वैलेरी बर्नेट एक धनकुबेर की बेटी थी। उसने क्रिस बर्नेट से विवाह किया था जिस पर वह जान छिड़कती थी। मगर एक दुर्घटना ने उन दोनों का जीवन बदल दिया। दुर्घटना में क्रिस के सिर में लगी चोट ने उसे मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया। फिर एक दिन वह चौबीस घंटों के लिए गायब हो गया। उसी दौरान एक होटल में एक युवती की नृशंस तरीके से हत्या हो जाती है।
-क्या उस हत्या से क्रिस का कोई संबंध था?
-या फिर वह केवल परिस्थितियों का शिकार था?
- क्या वैलेरी अपने पति के लिए कुछ कर पाई?
- क्या वाकई क्रिस निर्दोष था?
             विश्व प्रसिद्ध अपराध कथा लेखक ‘जेम्स हेडली चेज़’ के फ्रेंक टेरेल सीरीज़ के प्रथम एवं प्रसिद्ध उपन्यास ‘THE SOFT CENTRE’ का मूल ‘Corgi Edition’ से अविकल अनुवाद
। (Kindle से)
  महाराष्ट्र निवासी सबा खान जी अनुवाद के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकी है।  इस से पूर्व 2017 में ‘चालीसा का रहस्य (डॉo रुनझुन सक्सेना के 'द सीक्रेट ऑफ़ चालीसा')’ तथा ‘आखिरी दाँव (जेम्स हेडली चेइज़ के 'वन ब्राइट समर मॉर्निंग')’ के अनुवादों से लोकप्रियता हासिल की।
   इसी क्रम में जेम्स हेडली चेइज के उपन्यास THE SOFT CENTRE इन्होंने 'तफ्तीश' शीर्षक से किया है।
   
  उपन्यास की कहानी क्रिस बर्नेट नामक युवा और उसकी पत्नी वाल (वैलेरी बर्नेट) से आरम्भ होती है। जो दोनों घूमने निकले हैं।
     क्रिस बर्नेट छत्तीस साल का खूबसूरत व्यक्ति था। उसके बाल और आँखें गहरे भूरे रंग की थीं। चेहरे के कटाव मर्दाना खूबसूरती के अनुसार ही स्पष्ट थे और उसका कद भी अपने ससुर की ही तरह ऊँचा, लंबा था। कार दुर्घटना से पहले वह ट्रेवर्स की अकूत संपदा और बादशाहत के सुयोग्य उत्तराधिकारी के तौर पर जाना जाता था।
    क्रिस बर्नेट एक दुर्घटना ने पश्चात मानसिक रूप से अस्थिर रहता है। और क्रिस एक दिन होटल से गायब हो जाता है।
   वहीं कहानी के दूसरे घटनाक्रम में एक औरत का वहसी ढंग से कत्ल हो जाता है।
क्रिस को ढूंढने और कत्ल का केस को हल करने की जिम्मेदार पुलिस चीफ टेरेल को मिलती है।
  वहीं कत्ल हुयी औरत की बहन पुलिस तफ्तीश से संतुष्ट नहीं है। वह कल्त की खोजबीन की जिम्मेदार 'हेयर डिटेक्टिव एजेंसी' को देती है।
            ‘हेयर इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी’ खुद को शानदार सेवाएँ एवं जल्द नतीजे देने वाली संस्था के तौर पर प्रचारित किया करती थी। एजेंसी का कर्ता-धर्ता होमर हेयर था। उसकी बेटी लुसिली और उसका दामाद सैम कार्श भी इस काम में उसकी मदद करते थे। पुलिस और जिन लोगों ने कभी न कभी उनकी सेवाएँ ली थीं, उनके दरमियान उनकी पहचान बतौर ‘पापी त्रिमूर्ति’ थी।
    कहानी‌ को हम दो भाग में देखते हैं। एक क्रिस बर्नेट की कहानी और दूसरी हार्डी की। दोनों कहानियों का गहरा संबंध है। हार्डी और उसके दो साथी जैको स्मिथ और मो लिंकन की कहानी उपन्यास के मध्य भाग में हावी रहती है और यही कहानी उपन्यास पृष्ठ वृद्धि करती है।
         जैको स्मिथ और मो लिंकन दोनों हार्डी के लिए काम करते हैं लेकिन एक बार गहरी मुसीबत में फंस जाते हैं। कहते हैं एक झूठ को छुपाने के लिए सौ झूठ बोलने पड़ते हैं। एक गुनाह को ढकने के लिए सौ गुनाह और भी हो जाते हैं। यही स्थिति जैको स्मिथ और मो लिंकन की होती है।
   वहीं जासूस होमर हेयर एक चालाक किस्म का आदमी है। वह डिटेक्टिव एजेंसी की ओट में अपना खेल खेलता है।
   बात करें पुलिस विभाग की तो वह पूरे उपन्यास में एक्टिव है। बस एक्टिव ही है न तो कोई ठोस परिणाम निकाले सकते हैं, न कोई कार्यवाही कर सकते हैं। आठ कत्ल होने के बाद भी पुलिस बस भागदौड़ करती ही नजर आती है, पुुलिस से होता कुछ भी नहीं।
    क्रिस बर्नेट की दुखदायी जिंदगी, उसकी पत्नी वाल का अपने पति से गहरा प्रेम और वाल के पिता का धनाढ्य व्यक्ति वाला रौब, वहीं हार्डी और उसके साथी जैको स्मिथ और मो लिंकन का पुलिस के डर से भागना कहानी के पठनीय और दिलचस्प प्रसंग है। जब उपन्यास में डिटेक्टिव होमर का प्रवेश होता है और उसकी कार्यवाही भी उपन्यास को रोचक बनाती है। लेकिन इतना होने के बाद भी उपन्यास की‌ नीरसता खत्म नहीं होती।
     
'तफ्तीश' उपन्यास मूलतः एक मर्डर मिस्ट्री है। जो एक कत्ल से आरम्भ होकर लगभग आठ कत्लों तक पहुँच जाती है।
    कहानी बहुत धीमी है, अनुवाद कहानी अनुसार ठीक है। लेकिन कहानी की नीरसता अनुवाद पर हावी है। उपन्यास का अंत व्यंजनात्मक है।
उपन्यास : तफ्तीश (सबा खान)
मूल उपन्यास : The Soft Centre 
मूल लेखक : जेम्स हेडली चेज़
अनुवाद : सबा खान‌

1 comment:

  1. सबा जी का नाम हो तो अनुवाद के बेहतर होने की गारंटी सी हो जाती है। उपन्यास पढ़ने की कोशिश रहेगी।

    ReplyDelete

चांदी मछली - कर्नल रंजीत

मेजर बलवंत की एक मर्डर मिस्ट्री कहानी चांदी की मछली- कर्नल रंजीत SVNLIBRARY में आप इन दिनों लगातार पढ रहे हैं कर्नल रंजीत द्वारा लिखित रोचक ...