विक्रांत- अमिताभ और विश्व विजेता
मौत की पहली रात- शौकत जैदी
विक्रांत सीरीज
नमस्ते पाठक मित्रो,आज प्रस्तुत है एक ऐसे लेखक का उपन्यास जिसका नाम मेरे लिए सर्वथा अपरिचित था। यह लेखक है शौकत जैदी और इनका प्रस्तुत उपन्यास विक्रांत सीरीज का एक जासूसी और रहस्य से भरपूर उपन्यास है।
![]() |
मौत की पहली रात- शौकत जैदी |
मौसम भयानक होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 'मौत की पहली रात' पन्द्रह जनवरी को प्रारम्भ होने वाली है। मेरा जीवन खतरे में है खराब मौसम में बाहर निकलना भी असम्भव प्रतीत होता है अब तो कोई फरिशता आकर ही मदद कर सकता है ।'
मौसम विभाग
भारतीय खुफिया विभाग को उक्त संदेश वाला एक पत्र मिलता है और यह खुफिया विभाग के लिए एक पहेली के समान है। मौसम विभाग
उपन्यास की समीक्षा से पूर्व हम उपन्यास का प्रथम दृश्य देखते हैं और फिर समीक्षा को आगे बढाते हैं।










