Saturday, 19 September 2026

744. दो प्रेत- ओमप्रकाश शर्मा जनप्रिय

नैतिकता हीन राजनीति की कथा
दो प्रेत- ओमप्रकाश शर्मा जनप्रिय लेखक
जगन- बंदूक सिंह सीरीज

दो प्रेत- जनप्रिय लेखक ओमप्रकाश शर्मा

ओमप्रकाश शर्मा जी अपने उपन्यासों में समाज का वह विद्रूप चेहरा पाठक के सामने प्रस्तुत करते हैं जिसे हम सब जानते हैं पर एक अज्ञात भय से चुप हो जाते हैं। भारतीय राजनीति में व्याप्त अनैतिकता और बाहुबल को उजागर करता है प्रस्तुत उपन्यास - दो प्रेत ।
न जाने कब तब उनका वासना और अपराधों का घृणित खेल चलता रहता - मगर एक दिन ! हां, वह एक औरत ही थी, जिसने रिपोर्ट की कि उसका पति गायब है - और..!

Wednesday, 16 September 2026

743. चकमा- वेदप्रकाश शर्मा

हत्यारे की विजय को चुनौती
चकमा- वेदप्रकाश शर्मा

अचानक जोर-जोर से ठहाका लगा उठा वह।
हंसते-हंसते उसकी आंखों से आंसू गिर पड़े, बोला - "आप गलत कह गए चचा! शब्दों का फेर है।
मुजरिम वह नहीं होता, जो कानून तोड़े। मुजरिम वह होता है जिसे कानून मान ले कि उसने कानून तोड़ा है। कानून अंधा है, देखता नहीं। सिर्फ सुनता है, सबूत ! जिसके खिलाफ सबूत नहीं होते-उसे कानून-मुजरिम नहीं मानता...।"
चकमा वेद - प्रकाश शर्मा
प्रतिशोध की आग में जलते एक ऐसे व्यक्ति की कहानी जो एक से बढ़कर एक चकमा देकर कानून की गिरफ्त से बचता रहा।

चकमा - वेदप्रकाश शर्मा

नमस्ते पाठक मित्रो,
एक लम्बे समय पश्चात वेदप्रकाश शर्मा जी के उपन्यास का पठन किया है। यह रोचक मर्डर मिस्ट्री रचना है। कहानी में हत्यारे से ज्यादा लेखक द्वारा तथ्यों (सबूत) का प्रस्तुतीकरण बहुत अच्छा है।

Sunday, 13 September 2026

742. जंगल का कानून- वेदप्रकाश काम्बोज

अफ्रीका का खतरनाक अपराधी
जंगल का कानून- वेदप्रकाश काम्बोज
विजय- अलफांसे सीरीज

वह एक ताकतवर और खतरनाक इंसान था। वह समानांतर सरकार चलाता था और वह सिर्फ जंगल के कानून को ही मानता था । 
'अगर इनमें से कोई गलत हरकत करने की कोशिश करे तो उसे जंगल का कानून समझा देना ।
'जंगल का कानून !'
'हां, जंगल का कानून ।' फ्रेंको उसी मुद्रा में बोला- 'जिसमें सिर्फ ताकतवर को ही जीने का हक हैं।             

लेकिन एक बार उसकी टक्कर  विजय अलफांसे और अलबर्ट से हुयी और आरम्भ हुयी एक खतरनाक जंग।
नमस्ते पाठक मित्रो,

जंगल का कानून- वेदप्रकाश काम्बोज

आज हम पढने जा रहे वेदप्रकाश काम्बोज जी के उपन्यास 'जंगल का कानून' की समीक्षा । यह एक अंतरराष्ट्रीय जासूस समूह का एक्शन उपन्यास है।

Saturday, 12 September 2026

741. आखिरी शिकार- सुरेन्द्र मोहन पाठक

सुनील लंदन में
आखिरी शिकार- सुरेन्द्र मोहन पाठक
सुनील सीरीज- 38

सुरेन्द्र मोहन पाठक जी के सुनील सीरीज के 'आखिरी शिकार' उपन्यास के साथ एक बार फिर हम उपस्थित हैं। प्रस्तुत उपन्यास अंतरराष्ट्रीय जासूसी पर आधारित एक स्पाई थ्रिलर उपन्यास है।
चीनी एजेंटों के चंगुल में फंसी दस स्पाई एजेंटों की एक भारतीय टीम जैसे-तैसे करके आजाद तो हो गयी लेकिन इसके लिये उनको भारी कीमत चुकानी पड़ी । टीम के सदस्यों का मानना था कि टॉर्चर से बचने हेतु उन्हीं की टीम का एक सदस्य चीनियों से जा मिला था और वही अब अपने राज को राज रखने के लिये एक-एक करके उनको खत्म करता जा रहा था । क्या सुनील गद्दार को अपने आखिरी शिकार तक पहुंचने से रोक पाया ?
उपन्यास की समीक्षा से पूर्व हम उपन्यास के प्रथम दृश्य को देखते हैं और जानते हैं कैसे लंदन में सुनील अपने अभियान पर निकलता है।

आखिरी शिकार- सुरेन्द्र मोहन पाठक

टेलीफोन की घन्टी धनधना उठी।