Saturday, 3 October 2026

746. इस्तांबुल के शोले- परशुराम शर्मा

मूर्ति, शार्क और कबीले
इस्तांबुल के शोले- परशुराम शर्मा

अक्टूबर 2026 को हम समर्पित कर रहे हैं लोकप्रिय उपन्यास साहित्य के एक सशक्त हस्ताक्षर उपन्यासकार परशुराम शर्मा जी को। जिन्होंने उपन्यास साहित्य के अतिरिक्त काॅमिक्स क्षेत्र में भी कीर्तिमान स्थापित किये हैं।
   सन् 2026 के अक्टूबर माह में परशुराम शर्मा जी के पांच उपन्यासों की समीक्षा यहाँ प्रस्तुत की जायेगी और संभव हुआ तो आगामी माह भी यह श्रृंखला जारी रहेगी । 


   इस शृंखला के प्रथम चरण में प्रस्तुत है परशुराम शर्मा जी का एक थ्रिलर उपन्यास 'इस्तांबुल के शोले' । यह एक रोचक थ्रिलर उपन्यास है जिसका कथानक एक गायब मूर्ति से है जो इस्तांबुल में पायी जाती है और उसे पाने लिए खूनी संघर्ष आरम्भ होता है। इस मूर्ति के विषय में एक बात कही जाती है- यह मूर्ति जब भी एक स्थान से दूसरे स्थान के लिये पलायन करती है तो दो-चार मौत जरूर होती हैं। 
अब आरम्भ करते हैं उपन्यास समीक्षा ।