Showing posts with label पंजाबी साहित्य. Show all posts
Showing posts with label पंजाबी साहित्य. Show all posts

Sunday, 17 November 2024

610. ਰਾਣੀ ਖਾਂ ਦੇ ਜੀਜੇ- ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਹਿਜੀ

'ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਆਲ਼ੇ ਵੀ ਅਸੀਂ ਤਾਂ ਡਾਂਗ ਨਾਲ਼ ਘੇਰ ਲਈਦੇ ਨੇ'
ਰਾਣੀ ਖਾਂ ਦੇ ਜੀਜੇ- ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਹਿਜੀ
अक्टूबर 2024 के अंतिम सप्ताह में अमृतसर की धार्मिक यात्रा पर था। अमृतसर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है।
लेकिन एक और बात ने मुझे विशेष रूप से प्रभावित किया वह है यहां पुस्तक बाजार का होना । यहां प्रसिद्ध सड़क 'हाॅल रोड़' पर काफी सारी किताबों की दुकान मिल जायेंगी। बड़ी दुकान Book lovers retreat से लेकर सबसे पुरानी 'आजाद बुक डिपो'(लाहौर-1942) के अतिरिक्त और बहुत सी छोटी-बड़ी, On Road, Off Road दुकानें हैं।
  जहां आज बड़े-बड़े शहरों में किताबों की दुकाने सिमट रही हैं वहीं एक छोटी सी सड़क पर बहुत सारी दुकानों का होना राहत की बात है। यहीं नहीं इसके अलावा भी अमृतसर में बहुत सी किता‌बों दुकाने हैं। वहीं आजाद बुक के मालिक ने बाताया कि कभी अमृतसर में किराये पर काॅमिक्स देने वाली सौ से ऊपर दुकाने होती थी। लेकिन आज ऐसी एक भी दुकान नहीं । समय -समय की बात है। फिर भी अमृतसर शहर में पाठकों के लिए समृद्ध साहित्य की उपलब्धता है।
   यहीं से एक Off Road दुकान से (बस दुकान मुख्य से थोड़ी सी हटकर थी) पंजाबी की एक चर्चित पुस्तक 'रानी खां दे जीजे'(ਰਾਣੀ ਖਾਂ ਦੇ ਜੀਜੇ- ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਹਿਜੀ) खरीदी थी।
वहीं आजाद बुक्स से छह: लोकप्रिय साहित्य की‌ किताबें भी खरीदी थी ।
अमृतसर- हरमंदिर गुरुद्वारा परिसर


  यहाँ हमारा विषय है गुरप्रीत सहिजी द्वारा लिखित उपन्यास 'रानी खां दे जीजे' ।

यह कहानी है एक छोटे से गांव की जहां एक चौधरी है और चौधरी है तो स्वाभाविक सी बात है वह चाहेगा गांव में बस उसी की 'चौधर' हो । और कभी -कभी ऐसे चौधरी छोटी-छॊटी बातों को इतना महत्वपूर्ण बना लेते है और उसे अपने जीने मरने का प्रश्न मान लेते हैं।।

Sunday, 8 January 2023

551. ਇਹ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਨਹੀਂ ਜਨਾਬ! ਕਤਲ ਹੈ - ਹਰਦੇਵ ਗਰੇਵਾਲ murder mystery

ਇਹ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਨਹੀਂ ਜਨਾਬ! ਕਤਲ ਹੈ - ਹਰਦੇਵ ਗਰੇਵਾਲ murder mystery 

murder mystery ਤੇਜਵੀਰ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਦਾ ਅੱਜ ਪਹਿਲਾ ਦਿਨ ਸੀ। ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਟਾਈਮ ਤੋਂ ਦਸ ਮਿੰਟ ਪਹਿਲਾਂ ਪਹੁੰਚਣ ਦੀ ਨੀਅਤ ਨਾਲ਼, ਤੇਜਵੀਰ ਨੇ ਫਟਾਫਟ ਨਾਸ਼ਤਾ ਕਰ ਚਾਹ ਦੀਆਂ ਦੋ ਘੁੱਟਾਂ ਭਰੀਆਂ ਤੇ ਆਪਣੇ ਫਲੈਟ ਨੂੰ ਜਿੰਦਾ ਮਾਰ, ਚਾਬੀ ਨਾਲ਼ ਦੇ ਫਲੈਟ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਬਜ਼ੁਰਗਵਾਰ ਚੌਹਾਨ ਸਾਹਬ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਦਫ਼ਤਰ ਵੱਲ ਰਵਾਨਾ ਹੋ ਗਿਆ।                   

        ਆਪਣੀ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ 'ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਤੇਜਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜਗੁਰੂ ਨਗਰ ਸਥਿਤ ਆਪਣੇ ਫਲੈਟ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿੱਕਲ ਕੇ, ਸ਼ਹਿਰ ਵੱਲ ਨੂੰ ਮੋੜ ਕੱਟਿਆ ਹੀ ਸੀ ਕਿ ਅੱਗੇ ‘ਵੈਸਟਐੱਨਡ ਮਾਲ' ਦੋ ਸਾਹਮਣੇ ਸੜਕ 'ਤੇ ਉਸਨੂੰ ਕਾਫ਼ੀ ਇਕੱਠ ਜਿਹਾ ਨਜ਼ਰ ਆਇਆ। ਕਰੀਬ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਤੇਜਵੀਰ ਨੇ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਅੱਧਖੜ੍ਹ ਉਮਰ ਦਾ ਪਰਵਾਸੀ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੜਕ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਡਿੱਗਿਆ ਪਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਸੱਜੀ ਲੱਤ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਨਾਲ਼ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਸੀ। ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਵਿਚਾਰਾ ਕਿਸੇ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। 

ਇਹ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਨਹੀਂ ਜਨਾਬ! ਕਤਲ ਹੈ - ਹਰਦੇਵ ਗਰੇਵਾਲ murder mystery
ਇਹ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਨਹੀਂ ਜਨਾਬ! ਕਤਲ ਹੈ - ਹਰਦੇਵ ਗਰੇਵਾਲ, murder mystery
 

             murder mystery  जासूसी कथा साहित्य में पंजाबी साहित्य का एक उपन्यास प्राप्त हुआ, जो मर्डर मिस्ट्री आधारित एक रोचक उपन्यास है। वैसे मेरी दृष्टि में पंजाबी साहित्य में रहस्य-रोमांच रचनाएँ बहुत कम है और उस पर murder mystery रचना तो पहली बार देखी है। लेखक महोदय का यह प्रयास प्रशंसनीय है।

Sunday, 31 January 2021

416. पवित्र पापी- नानक सिंह

पवित्र पापी- नानक सिंह, उपन्यास
मनुष्य से जाने और अनजाने में गलतियाँ हो जाती हैं। कभी मनुष्य उन गलतियों को स्वीकार कर लेता हैऔर कभी नहीं। 
   सच्चा मनुष्य वही है जो अपनी गलती को स्वीकार कर ले। लेकिन कभी-कभी परिस्थितियाँ कुछ और ही कहानी व्यक्त कर देती हैं। मनुष्य को स्वयं तो लगता है उस से गलती हुयी लेकिन अन्य लोग मानते हैं कि वह गलत नहीं, ऐसी स्थिति को आप क्या कहेंगे। 

पवित्र पापी- नानक सिंह
पवित्र पापी- नानक सिंह
       पंजाबी के चर्चित कथाकार हैं नानक सिंह। पंजाबी साहित्य को समृद्ध करने में उनका अतुलनीय योगदान है। उनका रचित साहित्य पंजाबी कथासाहित्य में श्री वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  मैं स्वयं पंजाबी हूँ, लेकिन पंजाबी में मैंने कभी विस्तृत साहित्य नहीं पढा। कहानियाँ और कविताओं के अतिरिक्त कभी नहीं। पंजाबी उपन्यास पढने का यह पहला अवसर है। पंजाबी उपन्यास और गुरुमुखी लिपि में।
  पंजाब के खन्ना शहर के मित्र नवनीश भट्टी जी ने मुझे दो पंजाबी उपन्यास भेजे थे। नानक सिंह द्वारा रचित 'पवित्र पापी' और कृशनचंदर का 'एक औरत हजार अफसाने'(पंजाबी में‌ अनूदित) मैं‌ नवनीश का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ ।
    अब चर्चा करते हैं प्रस्तुत उपन्यास की।