हाॅरर- मर्डर मिस्ट्री उपन्यास
ऑर्किड विला संजना आनंद
Flydreams Publication कुछ अलग हटकर साहित्य प्रस्तुत करने में विश्वास रखता है। इसी क्रम में इस प्रकाशन से कुछ अच्छे उपन्यास आये हैं। और इसी विश्वास के चलते मैंने इस प्रकाशन की रचनाएँ पढी हैं। जिसमें से कुछ अच्छी लगी तो कुछ औसत।
इसी क्रम में संजना आनंद जी का प्रथम उपन्यास 'आर्किड विला' पढा। अब यह उपन्यास मुझे कैसा लगा, यह आप इस समीक्षा के अंत तक समझ जायेंगे।कहते हैं पुरानी, वीरान इमारतों में, कईं ऐसे राज़ दफन होते हैं, जो अतीत की कब्र से बाहर आने के लिए बेचैन रहते हैं। शायद ऑर्किड विला भी अपने अंदर ऐसे कुछ रहस्यों को समेटे हुए था। अगर ऐसा न होता, तो फिर क्यों अनिकेत को हर रात, ऑर्किड विला के बगीचे में एक खूबसूरत लड़की का साया-सा नज़र आता? मगर इससे पहले की अनिकेत उसके करीब पहुँच पाता, क्यों वह धुन्ध की चादर में कहीं खो जाती थी? आखिर क्या है ऑर्किड विला का सच? (किंडल से)