Friday 8 May 2020

311. रस्किन बाॅण्ड की कहानियाँ- रस्किन बाॅण्ड

रस्किन बॉण्ड की पांच सुपरहिट कहानियाँ

      बच्चों के प्रिय लेखक के नाम से प्रसिद्ध रस्किन बाॅण्ड का एक कहानी संग्रह kindle app पर पढा। इस संग्रहित में कुल पांच कहानियाँ है, जो उनके पूर्व के संग्रहों से ली गयी हैं।

       जावा से पलायन इस संग्रह की प्रथम कहानी है। यह कहानी जावा पर जापान के आक्रमण के समय की है। जब जावा पर जापान ने आक्रमण किया तो लेखक अपने पिता के साथ जावा से पलायन कर गया। यह कहानी पलायन और पलायन के दौरान आयी कठिनाईयों और उनसे संघर्ष करते साहसी लोगों की कहानी है। कैसे जावा से समुद्री विमान में सफर किया, कैसे विमान डूबने के पश्चात्‌ जान बचायी और कैसे एक छोटी नाव में ज्यादा लोग समुद्र में भटकते हुए किनारे तक पहुंचे।
यह कहानी एक प्रेरणा भी देती है कि मुसीबत में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।


आर्सेनिक की भाषा इस संग्रह की यह द्वितीय कहानी है।
क्या पैदाइशी हत्यारे जैसा कोई व्यक्ति होता है—जैसे पैदाइशी लेखक और संगीतकार होते हैं, पैदाइशी विजेता और हारे हुए व्यक्ति होते हैं?
          यह कहानी भी एक ऐसे हत्यारे की है जो लेखक की नजर में पैदायशी हत्यारा है। वही हत्यारा एक दिन लेखक के जीवन में प्रवेश कर जाता है।
        इस सस्पेंश भरी कहानी का अंत बहुत रोचक और अलग है। 


'ये आए मि. ऑलिवर' - हमारे स्काउट मास्टर होने के साथ साथ मि. ऑलिवर हमारे गणितके अध्यापक भी थे।
       बच्चों और अध्यापक के संबंधों पर लिखी गयी एक मार्मिक कहानी है। कैसे कुछ बच्चे एक अध्यापन के जीवन में आये अकेलेपन को दूर करने का प्रयास करते हैं।
एक एक जीवंत रचना है। शैक्षिक जीवन में ऐसे रोचक प्रसंग देखने को मिल जाते हैं। यह मन को छू लेने वाली मार्मिक रचना पठनीय है।
        इसी क्रम में एक और कहानी है 'मि. ऑलिवर की डायरी'।   मि. ऑलिवर, हमारे गणित के अध्यापक और स्काउट मास्टर, डायरी लिखते थे।
     आॅलिवर के जीवन के कुछ रोचक और प्रेरणादायक प्रसंग इस कहानी में हैं।
एक पंक्ति देखिएगा- अगर आपके जीवन का कोई लक्ष्य है तो थोड़ा अधिक परिश्रम करके आप उसे निश्चित रूप से प्राप्त कर सकते हैं।

        इस संग्रह की अंतिम और पांचवीं कहानी है 'बँदरिया बनी मुसीबत'। लेखक और उनके दादा जी घर पर एक बंदरिया लाते हैं और बंदरियां जो-जो करतब करती वह इसमें रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया। वह बंदरिया किसी के लिए हास्य की पात्र है तो किसी के लिए मुसीबत भी है।
यह कहानी मैंने पहले भी किसी संग्रह में पढी थी।
        इस संग्रह में कुल पांच कहानियाँ हैं और पांचों रोचक हैं। हां, कहीं-कहीं अनुवाद के कारण कुछ समस्या हो सकती है, प्रवाह में बाधा आ सकती है। अगर आप रस्किन बाॅण्ड की पहले भी कहानियाँ पढ चुके हैं तो आपको यह संग्रह और भी अच्छा लगेगा

कहानी संग्रह- रस्किन बाॅण्ड की पांच सुपरहिट कहानियाँ
लेखक- रस्किन बॉण्ड
प्रकाशक- प्रभात प्रकाशन दिल्ली
पृष्ठ -
फॉर्मेट- ebook on kindle
लिंक- 
रस्किन बाॅण्ड की पांच सुपरहिट कहानियाँ

3 comments:

  1. रस्किन बांड मेरे प्रिय कथाकारों में से एक हैं। उनको पढ़ना सुकून देता है। यह कहानियाँ भी कुछ ऐसी ही लग रही है। मौका मिलते ही पढूँगा।

    ReplyDelete
    Replies
    1. मेरे विचार से उनकी कहानियाँ उनके नियमित पाठक को ज्यादा अच्छी लगती हैं, नये पाठक के लिए उनकी कहानियाँ और परिवेश और फिर हिन्दी अनुवाद को समझना थोड़ा सा मुश्किल है।

      Delete
    2. नये पाठक कौन सी कहानी पढ़ रहे हैं इस पर निर्भर करता है। हाँ, नियमित पाठकों को तो पसंद आते हैं।

      Delete

आयुष्मान - आनंद चौधरी

अमर होने की चाह.... आयुष्मान- आनंद चौधरी ये अजीबोगरीब दास्तान मोर्चरी के पोस्टमार्टम रूम में पोस्टमार्टम टेबल पर रखी गई एक लाश से शुरू होती...