Wednesday 20 May 2020

317. #कहानीवाला- संदीप डोबरियाल

युवा उम्मीदों की कहानियाँ
#कहानीवाला- संदीप डोबरियाल


संदीप डोबरियाल नाम मेरे लिए पूर्णतः अपरिचित है। पहली बार किंडल पर इनका एक कहानी संग्रह दिखाई दिया सोचा यही पढ लिया जाये।
       इस संग्रह में कुल नौ कहानियाँ है जो युवावर्ग से संबंधित है। वे चाहे होस्टल, काॅलजे के हो या किसी कम्पनी में कार्यरत। आधुनिक सोच को परवाज देता यह कहानी संग्रह प्यार, मस्ती के साथ साथ कुछ सामाजिक समस्याओं को भी प्रस्तुत करता है। हालांकि कुछ कहानियाँ प्रतीकात्मक होने के कारण घटनाएं सी प्रतीत होती हैं, लेकिन संवेदना के स्तर पर कहीं कम नहीं है।

      ज़िंदगी उलझ गई है, पतंग की डोर की तरह। एक सिरा सुलझाऊँ, तो दूसरा उलझ जाता है। अब तो सुलझाने का मन भी नहीं करता। सच कहूँ तो हिम्मत भी नहीं बची है। (कहानी पतंगें से)
अधिकांश कहानियाँ डोर की तरह उलझे जीवन की कहानियाँ है। 


       इस संग्रह की प्रथम कहानी 'फीतूर, एक शाम का' होस्टल जीवन की बहुत ही रोचक और हास्यप्रद कथा है।
कुछ शामों में प्यार होता है, कुछ में जज़्बात… कुछ शामों में मस्ती होती है, कुछ में शरारत… और जिन शामों में ये सब होता है, वो शामें फ़ितूरी होती हैं…! (कहानी अंश)
         काॅलेज में नये विद्यार्थियों के साथ रैगिंग होती है लेकिन कुछ विद्यार्थी इस दौरान भी इतना खुलकर जी लेते है की वो समय उनके लिए अनमोल हो जाता है। ऐसा ही तन्मय और जीतू के साथ होता। एक शाम और उसमें उनके दो कारनामें उन दोनों के साथ-साथ पाठक के चेहरे पर भी मुस्कान छोड़ जाते हैं।
इस संग्रह की और भी कई कहानियाँ विद्यार्थी जीवन पर आधारित है।

रिश्तों को परिभाषित करती कहानियाँ है, 'कुछ रिश्ते उड़ते हुए ही अच्छे लगते हैं' और '। रिश्तों को परिभाषित करती कुछ और कहानियाँ भी संग्रह में शामिल हैं।

पतंगें
- यह कहानी हमें सहज और ईमानदारी का जीवन जीना सिखाती है। वर्तमान आधुनिक के चलते लोग सत्य और सरलता से बहुत दूर जा रहे हैं।
यहाँ मैं ज्यादा कहानियों की चर्चा नहीं करूंगा। आप कहानी संग्रह पढिये मुझे विश्वास है यह आपको रूचिकर कर लगेगा।  
#कहानीवाला की कहानियों युवावर्ग की कहानियाँ है, उनके सपने, उमंगों और कुछ फितूरी शामों की कहानियाँ हैं।

सहज, सरल कहानियाँ जो जीवन के रंगों से रंगी हुयी हैं। भाषा शैली के स्तर बहुत अच्छी हैं। हमारे दैनिक परिवेश की ये कहानी हमें बहुत कुछ सिखाती हैं।
#कहानीवाला कहानी संग्रह पठनीय है।

कहानी संग्रह- #कहानीवाला
लेखक - संदीप डोबरियाल
पृष्ठ-
मूल्य-
फाॅर्मेट- ebook on kindle
लिंक-     
#कहानीवाला- संदीप डोबरियाल

लेखक के बारे में- पौड़ी गढ़वाल की पृष्ठ्भूमि से जुड़े और लखनऊ में जन्मे संदीप डोबरियाल, पेशे से इंजीनियर हैं। प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ में हुई और गत कुछ वर्षों से अमेरिका में कार्यरत हैं। लेखन के अलावा संदीप चित्रकारी और रंगमंच में भी रुचि रखते हैं।
#कहानीवाला, संदीप का पहला कहानी-संग्रह है।
संपर्क: sandeepdobriyal@gmail.com

No comments:

Post a Comment

आयुष्मान - आनंद चौधरी

अमर होने की चाह.... आयुष्मान- आनंद चौधरी ये अजीबोगरीब दास्तान मोर्चरी के पोस्टमार्टम रूम में पोस्टमार्टम टेबल पर रखी गई एक लाश से शुरू होती...