खून का बदला- प्रकाश भारती
अजय सीरीज
'थंडर' का रिपोर्ट अजय एक बार विशालगढ के स्थानीय रिपोर्टर कुलभूषण से मिलने आया था।
बातों में कुलभूषण ने गजल गायक अनिल मोहन की इतनी तारीफ कर दी थी कि गजलें सुनने का शौकीन अजय इस गायक को सुनने का लोभ संवरण नहीं कर सका और उस रात को विशालगढ में ही रुकने का फैसला कर लिया। (पृष्ठ-10) अनिल मोहन एक गजल गायक था। जो विशालगढ के फूलमून और पैराडाइज क्लब में अपने प्रोग्राम देता था। अनिल मोहन गायन के अतिरिक्त लड़कियों का रसिया और हेरोइन का सेवन करता था। उसकी सारी जमापूँजी इसी में खत्म हो जाती थी।












