Monday 27 December 2021

492. ज्वाला- नृपेन्द्र शर्मा

वनवासी से राजमहल तक
ज्वाला- नृपेन्द्र शर्मा

      Flydreams Publication एक प्रयोगशील प्रकाशन संस्‍थान है। यहाँ से विभिन्न विषयों पर आधारित कृतियाँ प्रकाशित हो रही हैं। Flydreams Publication 'किताबें जरा हटकर' शीर्षक के अन्तर्गत कुछ फतांसी और बच्चों के लिए किताबें प्रकाशित कर रहा है। ऐसी ही एक किताब है नृपेन्द्र शर्मा जी द्वारा लिखित- ज्वाला। 

प्रेम की अग्नि में तप कर निखरने की कहानी है ज्वाला प्रतिशोध को भी मोहब्बत में बदल देने की कहानी है ज्वाला एक पल में दिल हार कर, जीवन भर साथ जीने की कहानी है ज्वाला प्रेम में साहस एवं वीरता की सारी सीमाओं के पार जाने की कहानी है ज्वाला। प्रेम, रहस्य, युद्ध, रोमांच, वीरता, शीतलता से भरपूर एक अद्भुत गाथा। (किंडल से)

    जैसा की उक्त कथन से विदित होता है, 'ज्वाला' में प्रेम, वीरता और युद्ध का मिश्रण है। लेकिन यह प्रेम और युद्ध किस में है, किसलिए है इसका पूर्ण रोमांच तो उपन्यास पढने पर लिया जा सकता है। 


    यह कहानी है रतनगढ़ के राजकुमार वीरेंद्रमोहन सिंह की। जिसे एक वनवासी लड़की से प्रेम हो जाता है। लेकिन वनवासी लड़की की माता अपनी पुत्री को समझाती है- हमने आपको बचपन से बस एक यही सीख तो दी थी कि जीवन में कुछ भी करना किन्तु राजमहल वालों से दूरी रखना। और आप आज एक राजकुमार से ही प्रेम...! चलो हमारे साथ! आप इनसे कोई सम्बन्ध नहीं रख सकते।"
   - क्या वीरेन्द्रमोहन सिंह का प्यार पूर्णता प्राप्त कर सका?
- वह वनवासी लड़की कौन थी?
- लड़की की माता राजमहल से नफरत क्यों करती थी?
- प्रेम और नफरत के इस संघर्ष में किसकी विजय हुयी?
     
     उपन्यास की कहानी परम्परागत विषय वस्तु पर आधारित है। एक राजपुरुष का वनवासी लड़की से प्रेम और लड़की की माता का राम वालों से घृणा करना। अधिकांश पाठकों को पता ही होता है विजय आखिर प्रेम की होगी। लेकिन पठनीय यह भी है की 'ज्वाला' की माता आखिर राजमहल वालों से घृणा क्यों करती थी।
        उपन्यास में प्रेम है तो युद्ध भी है। रतनगढ का अन्य राज्यों से युद्ध कौशल का वर्णन रोचक है।
     उपन्यास कहीं-कहीं से बच्चों के लिए लिखा लगता है तो कभी-कभी सभी आयुवर्ग के लिए। जैसे हाथी का चित्रण पढ़कर लगता है यह बच्चों का उपन्यास है, जब बात प्रेम की आती है तो यह बच्चों से ऊपर का प्रतीत होता है। इसी कसमकस में कहानी पूर्ण हो जाती है।
     
  'ज्वाला' एक सामान्य विषयवस्तु पर आधारित साधारण सी कहानी है। जिसमें एक-दो हल्के से ट्विस्ट हैं जो की कहानी को कोई सम्बल प्रदान नहीं करते। कहानी का समापन कहानी के आरम्भिक पृष्ठों से ही हो जाता है। किंडल पर यह पुस्तक रोमांस की श्रेणी में है।
उपन्यास- ज्वाला
लेखक-    नृपेन्द्र शर्मा
प्रकाशक-  Flydreams publication
प्रकाशन - अगस्त 2019

1 comment:

  1. उपन्यास की जानकारी देता आलेख। आभार।

    ReplyDelete

आश्रिता- संजय

कहानी वही है। आश्रिता- संजय श्यामा केमिकल्स की दस मंजिली इमारत समुद्र के किनारे अपनी अनोखी शान में खड़ी इठला रही थी। दोपहरी ढल चुकी थी और सू...