Friday 5 May 2017

39. लास्ट हिट- प्रकाश भारत

उपन्यास जगत में प्रकाश भारती की अपनी एक विशेष जगह है। इनके उपन्यासों की कहानियाँ प्रचलित उपन्यासों से थोङी हटकर हुआ करती थी।  लोकप्रिय/ असाहित्यिक उपन्यासों का अपना एक विशेष पाठकवर्ग है जो इन उपन्यासों में सस्पेंश, हिंसा, रोमांच आदि का मिश्रण चाहता है, इसलिए इस उपन्यास जगत के लेखक एक तय फार्मूले से आगे बढ कर नहीं लिख सके। इन्होंने वही लिखा जो सामान्य पाठक समझ सके और उसका आनंद ले सके। इस दृष्टि से देखा जाये तो प्रकाश भारती के उपन्यास भी इस फार्मूले पर आधारित  हैं। मैंने प्रकाश भारती के ज्यादा उपन्यास नहीं पढ पर जो पढे हैं वे कथा के तौर पर अलग थे।
जैसे ' आठवाँ अजूबा' एक लङके की मानसिक विशेषता पर आधारित है, हार-जीत नकली पेंटिंग विषय पर है तो प्रस्तुत उपन्यास 'लास्ट हिट' नशा विरोधी संस्था के दो एजेंटों की प्रतिशोध गाधा है।
   प्रस्तुत लास्ट हिट उपन्यास इनके हिटमैन उपन्यास का द्वितीय व अंतिम भाग है।
डी. ई. ए. के दो एजेंट है अमर राणा और सरफराज खान। यह संस्था भारत देश में नशे के खिलाफ कार्यवाही करने वाली संस्था। लेकिन इस संस्था का सदस्य सरफराज खान अपने कर्तव्य से गद्दारी कर जाता है और अपने कई साथियों को मौत के घाट उतार देता है।
- अब सरफराज गद्दार क्यों हो जाता है?
- इसके पीछे क्या कारण थे?
- वह अपने साथियों को क्यों मारता है?
ये सब तो प्रकाश भारती के उपन्यास हिट मैन को पढकर ही जाना जा सकता है।
अब बात करें हिट मैन उपन्यास के आगामी भाग लास्ट हिट की तो इसमें अमर राणा व उसके साथी और राॅ संस्था के एजेंट मिलकर सरफराज के विरुद्ध मोर्चा खोलते हैं और अपने लक्ष्य में सफल होते हैं।
  सरफराज खान उपन्यास का एक सनकी किस्म का खलनायक है, यहाँ तक की जब राॅ के एजेंट सरफराज की माँ के माध्यम से सरफराज तक पहुंचने की कोशिश करते हैं तो वह अपनी माँ को भी खत्म करवा देता है‌। पर पूरी उपन्यास में सरफराज खान का जो चरित्र बताया गया है उतना उसे स्थान नहीं दिया गया।
जहां तक की प्रारंभ के सौ पृष्ठों में मात्र सरफराज का नाम ही आता है वह स्वयं नहीं। जो पाठक इस उपन्यास के प्रथम भाग को पढ चुके हैं उनके लिए शायद इस पात्र को समझना आसान होगा।
  उपन्यास के द्वितीय पार्ट अर्थात लास्ट हिट को अनावश्यक विस्तार दिया गया है। अधिकतर कहानी अमर राणा के पारिवारिक संबंधों के आस-पास घूमती रहती है तो कभी उनके कुत्ते लियो पर।
उपन्यास के क्लाइमेक्स में समुद्र का अच्छा चित्रण है साथ ही सामुद्रिक बाॅट टाइगर, रेसर, ब्लू शार्क को  दिखाया गया है।
क्या है लास्ट हिट-  सरफराज खान अपनी पत्नी, बच्चा व माँ को खो चुका है और वह इसका कारण अमर राणा को मानता है। अमर राणा के परिवार को खत्म करना ही उसका अंतिम उद्देश्य है, यही उसका लास्ट हिट है।
उपन्यास का पूरा आनंद दोनों भाग पढकर ही लिया जा सकता है। मात्र अंतिम एक भाग पढकर उपन्यास की उचित समीक्षा नहीं की जा सकती।
-----------
उपन्यास - लास्ट हिट
लेखक- प्रकाश भारती
प्रकाशक- गौरी पाॅकेट बुक्स
मूल्य- 25₹
पृष्ठ- 236.
संपर्क-
प्रकाश भारती
पोस्ट बाॅक्स नंबर- 354
नई दिल्ली-110001
प्रकाश भारती के उपन्यासों की सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
www.sahityadesh.blogspot.in 

1 comment:

आयुष्मान - आनंद चौधरी

अमर होने की चाह.... आयुष्मान- आनंद चौधरी ये अजीबोगरीब दास्तान मोर्चरी के पोस्टमार्टम रूम में पोस्टमार्टम टेबल पर रखी गई एक लाश से शुरू होती...