Saturday 22 February 2020

266. क्या अब भी प्यार है मुझसे- रविन्दर सिंह

प्यार बस प्यार ही नहीं एक वादा भी है....
क्या अब भी प्यार है मुझसे?- रविन्दर सिंह, उपन्यास



रविन्दर सिंह साहित्य में प्रेम रचनाओं के लिए जाने जाते हैं। 
'क्या अब भी प्यार है मुझसे?' इनके अंग्रेजी उपन्यास.... का हिन्दी अनुवाद है। यह उपन्यास आबू रोड़ (सिरोही) रेल्वे स्टेशन से दिनांक 04.02.2020 को खरीदा था, इसके कुछभाग तो यात्रा के दौरान ट्रेन में ही पढ लिया था और बाकी पढने में कुछ समय लगा। 
      ‌उपन्यास शीर्षक में प्रश्न चिह्न है। यह प्रश्न चिह्न उपन्यास के घटनाक्रम को परिभाषित करता है की आखिर कब, क्यों और किन परिस्थितियों में एक प्रिय को दूसरे से यह पूछना पड़ा की 'क्या अब भी प्यार है मुझसे?' और उसे प्रति उत्तर क्या मिला?
यह सब इस उपन्यास को पढने पर ही पता चलता है।



Pic by- NB08022020


यह कहानी है पंजाब के राजवीर और पूर्वोतर की लावण्या की। जहां दोनों का राज्य अलग है वहीं दोनों की सभ्यता और संस्कृति ही नहीं शारीरिक बनावट भी अलग है। 
एक परम्पराओं के अनुकरण करने वाले परिवार को यह कभी भी स्वीकृत नहीं की उनके परिवार का सदस्य अन्य संस्कृति का हो।
राजवीर के पिता भी यही कहते हैं-"प्यार दे चक्कराँ विच अन्हा होया पया है मुण्डा तेरा।"- राजवीर के पिता ने उसकी माँ से कहा।

लावण्या है शिलौंग की सदाबहार पहाड़ियों की रहने वाली और राजवीर है शाही शहर पटियाला से। भले ही दोनों की परिस्थितियों में धरती आसमान का अंतर है, फिर भी उन्हें मुंबई से चण्डीगढ़ जाने वाली फ्लाइट पर साथ बैठे-बैठे, बातों ही बातों में प्यार हो जाता है। कम से कम दोनों में से एक को तो- दूसरे को लगेगा एक उड़ान से कुछ ज्यादा समय.....
       जब प्यार हो जाता है, तो कई सारी समस्याएं भी खड़ी हो जाती हैं। इसलिए, अगर राजवीर लावण्या का साथ चाहता है, तो उसे अपनों‌ के कड़े विरोध का सामना करना ही पड़ेगा।
      इसी बीच किस्मत एक ऐसा खेल खेलती है कि उनकी रोमांस भरी जिंदगी एक बेहद मुश्किल कगार पर आकर खड़ी हो जाती है। खासकर राजवीर के लिए, जो इस परिस्थिति का गुनाहगार भी है और उद्धारक भी। लावण्या की ओर उसके प्यार की कड़ी परीक्षा है। और यह पता नहीं कि आगे क्या होगा।


भारत में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब एक लाख पचास हजार लोगों की मृत्यु हो जाती है।
यह उपन्यास सिर्फ एक प्रेम कथा ही नहीं बल्कि यह ट्रैफिक नियमों का पालन करने की भी शिक्षा देती है।
एक तरफ ट्रैफिक नियम और एक तरफ प्यार और उअ प्यार में भी विरोध है। इन सब को एक जगह एकत्र करके एक उपन्यास बना है। जो हमें बहुत कुछ सिखाता भी है। 

उपन्यास में‌ पूर्वोतर भारत का बहुत खूबसूरत वर्णन मिलता है। उपन्यास पढते-पढते पूर्वोतर घूमने की जिज्ञासा प्रबल हो उठती है। लेकिन साथ में लेखक ने यह भी दर्शाया है कि हमारी पूर्वोत्तर राज्यों के प्रति जानकारी अधूरी है।


प्रस्तुत उपन्यास रविन्दर सिंह के बेस्ट सेलर उपन्यास 'Will You Still Love Me?' का हिन्दी अनुवाद है। इसका अनुवाद प्रभात रंजन‌ जी ने किया है और पढते वक्त कहीं ऐसा अनुभव नहीं होता की यह आप अनुवाद पढ रहे हैं।

उपन्यास- क्या अब भी प्यार है मुझसे?
लेखक- रविन्दर सिंह
प्रकाशक- पेंगुइन बुक्स
पृष्ठ- 260

3 comments:

  1. Use this diet hack to drop 2 lb of fat in just 8 hours

    More than 160 thousand men and women are utilizing a easy and SECRET "water hack" to burn 1-2 lbs each night in their sleep.

    It is effective and works all the time.

    Here are the easy steps for this hack:

    1) Hold a clear glass and fill it up with water half the way

    2) And now do this weight loss hack

    and become 1-2 lbs lighter the next day!

    ReplyDelete
  2. Prabhaat ranjan ki with you without you bhi shaandaar novel hai Gurpreet ji zarur padhiye

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी, यह प्रभात जी का यह उपन्यास चर्चित रहा है। पढने की कोशिश रहेगी।
      धन्यवाद।

      Delete

आयुष्मान - आनंद चौधरी

अमर होने की चाह.... आयुष्मान- आनंद चौधरी ये अजीबोगरीब दास्तान मोर्चरी के पोस्टमार्टम रूम में पोस्टमार्टम टेबल पर रखी गई एक लाश से शुरू होती...