Thursday 22 April 2021

434. Breaking News- वहशी कातिल

 2:35 घण्टे की मर्डर मिस्ट्री
ब्रेकिंग न्यूज- वहशी कातिल- अजिंक्य शर्मा
छठा उपन्यास
  
अजिंक्य शर्मा जी का छठा उपन्यास 'ब्रेकिंग न्यूज-वहशी कातिल' किंडल पर पढा। मुझे उपन्यास रोचक लगा।
   अजिंक्य शर्मा जी के उपन्यास पहले किंडल पर ही रीलिज होते होते रहे हैं। हालांकि उनके आरम्भ के तीन उपन्यासों की बाद में  हार्डाकाॅपी भी आयी थी। 
      अब चर्चा करते हैं इनके छठे उपन्यास की। यह एक मर्डर मिस्ट्री आधारित उपन्यास है। कहानी है एक लाइव डिटेब के दौराने हुये कत्ल की।
ऐसा नहीं था कि ACP हर्षवर्धन कोई कमजोर दिल इंसान था। पुलिस में अपने कार्यकाल में उसने न जाने कितनी भयानक, वीभत्स घटनाएं देखीं थीं लेकिन टीवी पर लाइव डिबेट में अचानक इस तरह घटित हुई वो घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि वो बुरी तरह चौंक गया। (उपन्यास अंश)
    - यह कत्ल किसने किया और क्यों किया?
शेष कहानी इस आधारित है और इसी रोमांच के लिए पाठक आगे बढता जाता है।   चैनल  'न्यूजस्टार' का द्वारा एक विशेष लाइव डिबेट का कार्यक्रम तय था। लेकिन कार्यक्रम की एंकर मुस्कान उस दिन कार्यक्रम में आने में असमर्थ थी। और यह भी संयोग था कि दो अन्य 'स्टेण्ड बाई' एंकर भी उपस्थित न थे।
-  "....स्टैण्ड बाई एंकर की भी कोई व्यवस्था नहीं है। हमारे पास दो स्टैण्डबाई थे लेकिन दोनों में से एक भी अवेलेबल नहीं है।’’
     जब कार्यक्रम आरम्भ होने में एक घण्टे से भी कम का समय रह गया था, तब तक किसी एंकर की कोई व्यवस्था चैनल के पास न थी।
विभाग का हैड खन्ना इस स्थिति में परेशान, बहुत परेशान था। और आज की डिबेट आधारित थी बिजनेसमैन सूरजवीर सिंह पर। जो अपनी कम्पनी का अरबों रुपयों लेकर कहीं भाग गया था।
   सूरजवीर सिंह एक अरबपति बिजनेसमैन था लेकिन उस पर अपनी ही कंपनी के अरबों रूपये हड़प जाने का आरोप था, जिसके सिलसिले में पुलिस और जाँच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुईं थीं।
     वहीं कार्यक्रम की एंकर मुस्कान का दावा था कि वह इस कार्यक्रम में सूरजवीर को लेकर आयेगी।
उस सूरजवीर को, जिसकी तलाश पुलिस को है।जो अरबों रुपयों का घोटाला कर चुका है।
लेकिन यह भी संयोग ही था क्या, स्वयं मुस्कान भी कार्यक्रम में उपस्थित होने में असमर्थ थी।
     लेकिन चैनल का पूर्व एंकर राहुल वर्मा इस स्थिति से चैनल को बचाने की कोशिश करता है। विभाग हैड खन्ना और राहुल वर्मा में कुछ रंजिश भी है।
  और इसी कार्यक्रम की डिबेट में एक कत्ल हो जाता है। साढे आठ लाख लोगों की व्यूवरशिप वाले चैनल पर एक लाइव कत्ल और कातिल का किसी को कुछ पता नहीं।
एक पात्र की जुबां में देखें-
''लाइव डिबेट में कत्ल?’’-अभय मंत्रमुग्ध स्वर में बोला-''क्या ऐसा हो सकता है?’’
  जी हां, ऐसा ही हुआ। और यह आश्चर्यजनक कत्ल सब लोगों की आँखों‌ के समक्ष हुआ।
- कौन था कातिल?
- आखिर उसने लाइव डिबेट में कत्ल क्यों किया?
क्या कातिल पकड़ा गया?
          अजिंक्य शर्मा की कलम से निकली एक तेजरफ्तार हैरतअंगेज मर्डर मिस्ट्री, एक अनोखे कत्ल की अनोखी कहानी है'  -ब्रेकिंग न्यूज- वहशी कातिल'

      प्रस्तुत उपन्यास में कुछ नया और अलग हटकर भी पढने को मिलेगा। मेरे विचार से ये सब मैंने तो पहली बार किसी उपन्यास में पढा है।।
- पहली बार कोई न्यूज मीडिया के कर्मचारियों पर आधारित उपन्यास है।
- पहली बार किसी उपन्यास में कोरोना के मरीज, क्वारंटाइन, पीपीई किट आदि का वर्णन है।
- पहली बार किसी उपन्यास में टीवी. की बहस का चित्रांकन किया गया है।
- और पहली बार किसी लाइव डिबेट में एक कत्ल की कहानी पढी है।
सबसे छोटी मर्डर मिस्ट्री
उपन्यास आरम्भ-
समय 7:10 अपराह्न, स्थान न्यूज चैनल 'न्यूजस्टार’ का बहुमंजिला ऑफिस।
उपन्यास समाप्त-
राहुल ने हाथ में बंधी रिस्टवॉच पर नजर मारी। 10 बजने में अभी 15 मिनट बाकी थे।
       तो इस हिसाब से यह उपन्यास 2:35 घण्टे का है। मेरे विचार से समय की दृष्टि से इतना छोटा उपन्यास और वह भी मर्डर मिस्ट्री अन्यत्र मिलना असंभव है।

- अजिंक्य शर्मा जी के अन्य उपन्यासों की तरह इसमें भी एक पात्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है, हालांकि उसका किरदार न के बराबर है।
- इस उपन्यास में कोरोना का जिक्र ही नहीं, वरन कोरोना के मरीज भी हैं। और यह कहानी को समसामयिक बनाता है।
   ''हां, सर। मेरा...मेरा एक परिचित कोरोना पॉजीटिव निकल आया है। मेरी पिछले दिनों ही उससे मुलाकात हुई थी। हैल्थ डिपार्टमेंट वाले उसकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करते हुए मेरे घर तक आ गए थे। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में किसी पॉजीटिव निकले आदमी के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों की जाँच...।"
एक मर्डर मिस्ट्री आधारित कथानक पर आधारित है। लगभग साढे आठ लाख लोगों ने इस कत्ल का लाइव प्रसारण देखा, पर कातिल को कोई न जान पाया।
   उपन्यास का अंत पाठक के हृदय को द्रवित करता है और मन को छू लेता है।
उपन्यास- ब्रेकिंग न्यूज- वहशी कातिल
लेखक-    अजिंक्य शर्मा
फॉर्मेट-     Ebook on kindle
अजिंक्य शर्मा जी के अन्य उपन्यासों की समीक्षा
7. द ट्रेल
6. ब्रेकिंग न्यूज- वहशी कातिल

1 comment:

  1. उपन्यास रोचक लग रहा है... जल्द ही पढ़ने की कोशिश रहेगी....

    ReplyDelete

आयुष्मान - आनंद चौधरी

अमर होने की चाह.... आयुष्मान- आनंद चौधरी ये अजीबोगरीब दास्तान मोर्चरी के पोस्टमार्टम रूम में पोस्टमार्टम टेबल पर रखी गई एक लाश से शुरू होती...