Monday 24 August 2020

369. शालीमार- हसन अलमास

मौत की अंगूठी
शालीमार- हसन अलमास
The vulture is a patient Bird का हिन्दी अनुवाद

वह एक मौत की अंगूठी। जिसने भी उसे पाना चाहा, वह मौत के मुँह में समा गया। सदियों से वह अपने चाहने/पाने वालों को मौत की नींद सुलाती आयी है, और फिर भी उस अंगूठी को चाहने/ पाने की संख्या में कोई भी कमी नहीं आयी। हर कोई उस अंगूठी को पाना चाहता है।
         रवि पॉकेट बुक्स से अगस्त 2020 में जेम्स हेडली चेइज के उपन्यास 'The Valture is a patient Bird' का हिन्दी अनुवाद शालीमार शीर्षक से प्रकाशित हुआ है। यह अनुवाद दिल्ली निवासी हसन अलमास साहब ने किया है। यह मात्र शाब्दिक अनुवाद नहीं है, यह शब्दों के साथ-साथ भावों का भी सार्थक अनुवाद है। अगर किसी कहानी का मात्र शब्द अनुवाद किया जाये तो वह कोई अच्छी पठनीय रचना नहीं बन पाती। अनुवाद में भाव, रस आदि का भी आनुपातिक प्रस्तुतीकरण आवश्यक है, इस दृष्टि से यह कृति सही है और अनुवाद महोदय के परिश्रम को दर्शाती है। 
Lower Kodra dam- Mount Abu
          मिस्टर आर्मो शालिक एक एजेंट था जो रुपयों के किए कुछ कानूनी और गैर कानूनी कार्य करता है। -
"...मेरे काम में मेरा पाला दौलतमंद बिगडैलों, काइयां बिजनेसमैनों और अरब के कुछ शहजादों से पड़ता है।" शालिक नर जवाब देते हुए कहा-"और वो मेरे क्लाइंट इसलिए हैं‌ कि मैं उनके कई नामुमकिन समझे जाते काम करता हूँ। "(पृष्ठ-53)
           इस बार उसके पास काम है एक बेहद खतरनाक अंगूठी को प्राप्त करना। जो की अफ्रीका के जंगलों में एक बेहद खतरनाक व्यक्ति के बेहद सुरक्षित म्यूजियम में हैं। इस काम के लिए आर्मो शालिक एक टीम तैयार करता है।
गैरी एडवर्ड्स- हेलिकाॅप्टर पायलट और कार हैंडलिंग का जानकार है।
कैनेडी जौन्स- अफ्रीका के जंगलों का जानकार।
मिस्टर ल्यू फेनल- एक्सपर्ट तिजोरी तोड़।

गे डेस्मंड- ट्रोज हाॅर्स, खतरनाक हसीना।
"... आज यहाँ मैंने आप लोगों को जिस आप्रेशन के तहत इकट्ठा किया है, उसका इकलौता मकसद है।"- शालिक शांत स्वर में बोला-" उस तारीखी अंगूठी को हासिल करना।"(पृष्ठ-41)
- उस अंगूठी में विशेष क्या है?
- वह मौत की अंगूठी क्यों कहलाती है?
- क्या, शालिक की योजना कामयाब रही?
- उस सुरक्षित म्यूजियम से अंगूठी चोरी हो पायी?
- अफ्रीका के खतरनाक जंगलों में कैसे गुजरे ?

इस सब प्रश्नों और घटनाओं को जानने के लिए हसन अलमास द्वारा अनुवादित 'शालीमार' उपन्यास पढना होगा।

       उपन्यास का हर पात्र स्वयं में अपना एक अलग और विशिष्ट स्थान रखता है। फिर भी यहाँ एक पात्र का वर्णन तो बनता है और वह है ल्यू फेलन। इसी पात्र से उपन्यास का आरम्भ होता है और इसी की हर किसी पात्र से 'ठनी' रहती है।
एक संवाद ल्यू फेनल का भी देख लीजिएगा- "मैं वो करता हूँ जो मुझे पसंद है और" ...फेनल ने...जवाब दिया '"मुझे कोई नहीं रोक सकता।"

      शालीमार एक थ्रिलर उपन्यास है। यह एक मिशन पर आधारित है और मिशन है एक अंगूठी विशेष को प्राप्त करना। उपन्यास में अंगूठी प्राप्त करने की यात्रा बहुत रोचक है। एक तरफ वो चार शख्स हैं जो अपने काम में दक्ष हैं तो वहीं अंगूठी जिस म्यूजियम में है वहाँ पहुंचना बहुत खतरनाक है और उस म्यूजियम की भौगोलिक स्तिथि और उसका मालिक दोनों ही बेहद खतरनाक हैं।
         उपन्यास में यह पठनीय है कि इस खतरनाक काम को चार एक्सपर्ट कैसे अंजाम देते हैं।
हालांकि यह रोमांच का एक भाग हैं, इसका रोमांच यात्रा का एक और खतरनाक, रोमांचक पक्ष और भी है और उस रोमांच के दृश्य सिहरन पैदा करते हैं। वह चाहे मगरमच्छ का दृश्य हो, गिद्ध का हो या फिर कोई और दृश्य और यह दृश्य और कथानक उपन्यास का विशेष भाग भी है।

   हसन अलमास साहब ने बहुत अच्छा अनुवाद किया है। उपन्यास में कुछ पात्रों की पृष्ठभूमि दी गयी है, और वह भी विस्तार से। हालांकि यह मूल उपन्यास में है इसलिए अनुवाद महोदय ने भी उसी अनुसार इसका यहाँ वर्णन किया है। अगर यहाँ पृष्ठभूमि का विस्तार थोड़ा कम होता तो ज्यादा अच्छा रहता।
हालांकि इससे कथानक पर कहीं कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा, बस कथानक और पृष्ठों का कुछ विस्तार हुआ है।
       आप जेम्स हेडली चेइज के उपन्यास पसंद करते हैं या फिर आपको थ्रिलर उपन्यास पढने पसंद हैं तो प्रस्तुत उपन्यास शालीमार आपको अवश्य पसंद आयेगा। हसन अलमास जी का यह प्रथम प्रयास आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा यह मेरा विश्वास है।

उपन्यास- शालीमार (The vulture is a patient Bird)
लेखक-    जेम्स हेडली चेइज
अनुवादक- हसन अलमास
संपादन. -  डाॅ. कंवल शर्मा
प्रकाशक-  रवि पॉकेट बुक्स,मेरठ
पृष्ठ-         252
मूल्य-       100₹

No comments:

Post a Comment

आयुष्मान - आनंद चौधरी

अमर होने की चाह.... आयुष्मान- आनंद चौधरी ये अजीबोगरीब दास्तान मोर्चरी के पोस्टमार्टम रूम में पोस्टमार्टम टेबल पर रखी गई एक लाश से शुरू होती...