Wednesday 21 August 2019

217. कहानी तेरी मेरी- खुशी शैफी

खुशी की रंग बिरंगी दुनिया
कहानी तेरी मेरी- खुशी सैफी

खुशी सैफी द्वारा लिखित एक छोटा सा कहानी संग्रह पढा। इस संग्रह में कुल पांच कहानियाँ और पांचों कहानियाँ विविध रंग की है। कहानियों में कहीं कोई गम्भीर नहीं ये हल्की सी कहानियाँ सामान्य उस पाठक के लिए है जो मनोरंजन के साथ-साथ कुछ अच्छा भी पढना चाहता है। ये कहानियाँ हास्य के साथ-साथ वर्तमान समाज की कुछ विसंगतियों का भी चित्रण करती है।
www.svnlibrary.blogspot.in
     इस संग्रह की पहली कहानी है- '498A के शिकारी'। यह सलोनी नामक एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसके लिए शादी एक व्यापार है। लेकिन कभी-कभी सलोनी जैसे चालाक व्यापारी भी मात खा जाते हैं। ऐसा ही इस कहानी में दर्शाया गया है।
'498A के शिकारी' में जो चित्रित है ऐसी घटनाएं कई बार समाचार पत्रों में पढ़ने को मिल जाती है।
कहानी की एक पंक्ति मुझे अच्छी लगी।
बेटी का बाप कन्या दान करता है, ऊपर से दहेज़ का एक और बोझ डाल देना कहाँ का इंसाफ है” मिस्टर जोशी ने कहा।

        इस संग्रह की दूसरी कहानी है- 'वो अकेली लड़की और रात'।
        यह मानवता की कहानी है कैसे एक अकेली लड़की नये शहर में भटकती है और कैसे उसे रास्ता मिलता है।
देश में आये दिन होने वाली 'रेप' की घटनाओं ने जो वातावरण बना दिया है उसमें अकेली लड़की का बाहर निकलना बहुत मुश्किल है। लेकिन अंततः मानवता की जीत होती है और- मेघना को लगा इंसानियत अभी भी बाकी है।

तीसरी कहानी है - लिफ्ट
इस तरह की कहानी बहुत सी फिल्मों, उपन्यासों या अन्य जगह पढने को मिल जाती हैं। 'एक भटकती रूह का किसी युवक से मुलाकात करना और अपना दर्द व्यक्त करना' बस यही कहानी का मूल है।
इस संग्रह की यही एक मात्र हाॅरर कहानी है लेकिन यह कहानी डराती नहीं है।

  पांचवी कहानी का नाम है - लतिफुल्ला की सोने की कटोरी।
          हमारे मोहल्ले में एक थे मियाँ लतीफुल्ला.. जहाँ भी जाते एक लतीफ़ा सुना डालते। अरे नहीं नहीं... आमाँ आप गलत समझ रहे हैं। वो कोई शौक नहीं रखते लतीफ़ा सुनाने का.. बस अनजाने ही उनकी मुंह से लतीफ़ा निकल जाता और सामने वाला हंस हंस कर लोट पोट हो जाता।
यह एक संवाद कथा है। कहानीकार और मियां के बीच का हास्य संवाद है।

इस संग्रह की अंतिम कहानी एक तरफा प्यार की कहानी है - काली चाँदनी
         यह कहानी मुझे इतनी विशेष न लगी। एक लड़की द्वारा एक लड़के के प्यार को ठुकराना और प्रकृति द्वारा लड़की को सजा देना।
        यह कहानी मुझे कोई तार्किक कथा न लगी। लड़की की इच्छा है की वह किसे प्यार करे और किये प्यार न करे। ऐसे तो कोई भी राह चलता किसी लड़की को प्रेम प्रस्ताव रख देगा और मना करने पर शाप देगा।


मुकेश थोड़ा हिचकिचाया।
“असल में.. मैं तुम्हें पसंद करता हूँ”
“रियली..” शशि ने मजाक बनने वाले अंदाज़ में कहा।
“तुमसे शादी करना चाहता हूँ। विल यू मेरी मी” मुकेश ने सारी हिम्मत बटोर के आखिर बोल ही दिया।
“तुम्। तुम। माय फूट। मैं तुमसे शादी करूँगी। दिमाग तो ठीक है तुम्हारा। कभी आईना देखा है तुमने” वो इतना जोर शोर
से बोल रही थी कि आस-पास भीड़ जमा हो गयी।
शशि के मना करने पर मुकेश ने तो शाप तक दे दिया- पर उसका दिल रो रहा था। वो बस इतना ही बोल पाया। “तुम बहुत पछताओगी शशि, किसी का दिल दुखा कर कभी कोई खुश नहीं रहता”
और यह शाप फलित भी होता है। यह कहानी मुझे अतार्किक लगी।
निष्कर्ष में इतना कहना चाहूँगा की इस कहानी संग्रह की कहानी हालांकि सामान्य कहानी है पर फिर भी लेखिका ने अच्छा लिखा है। संग्रह कहानियों की संख्या बढाई जा सकती थी।
एक अच्छा प्रयास है और उम्मीद है लेखिका महोदय अपने नये संग्रह में कुछ नये विषयों पर कहानियाँ लेकर आयेगी।

लेखिका का एक बाल उपन्यास है “Jack The Clock Rider”। यह एक अच्छा बाल उपन्यास है। उपन्यास की समीक्षा इस लिंक पर उपलब्ध है। - Jack the clock rider
धन्यवाद।
कहानी संग्रह- कहानी तेरी मेरी
लेखिका- खुशी सैफी
अमेेेज़न लिंंक- कहानी तेरी मेरी - खुशी सैफी
कहानी तेरी मेरी
By Khushi Saifi
© 2017 Khushi Saifi
First Edition (2017)
Cover by – Khushi Saifi

No comments:

Post a Comment

आयुष्मान - आनंद चौधरी

अमर होने की चाह.... आयुष्मान- आनंद चौधरी ये अजीबोगरीब दास्तान मोर्चरी के पोस्टमार्टम रूम में पोस्टमार्टम टेबल पर रखी गई एक लाश से शुरू होती...