डाक्टर डिमांगो का कहर और प्रोफेसर का आविष्कार
आपरेशन डम डम डिगा गिडा- संजीव जायसवाल 'संजय'
विश्व विजय प्राइवेट लिमिटेड बुक्स दिल्ली द्वारा बाल साहित्य की रोचक किताबों का प्रकाशन सराहनीय प्रयास है।प्रस्तुत लघु बाल उपन्यास प्रसिद्ध लेखक संजीव जायसवाल 'संजय' जी की एक्शन, रोमांच से परिपूर्ण विज्ञान गल्प है।
यह कहानी है एक प्रोफेसर के आविष्कार और विश्व विजेता बनने के स्वप्न लेने वाले खतरनाक डाक्टर डिमांगो की।
प्रोफेसर हेमंत राय की आंखों में आज एक विशेष चमक श्री. पिछले दो वर्षों से वे जिस महत्वपूर्ण आविष्कार के लिए दिनरात जुटे हुए थे वह पूर्ण हो गया था. आज विज्ञान भवन में वे महत्वपूर्ण केन्द्रीय मंत्रियों, तीनों सेनाओं के सर्वोच्च अधिकारियों और देश के प्रमुख वैज्ञानिकों के समक्ष अपने उस महत्वपूर्ण आविष्कार का प्रदर्शन करने जा रहे थे.